आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ, नि‍ाकली प्रभात फैरी

 

नाथद्वारा । भारत सरकार व राज्य सरकारों के द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में Pan India Awarness and Outreach Campaign एवं विधिक सेवा सप्ताह हेतु 2 अक्टूम्बर से 14 नवम्बर तक विषेष जागरूकता कार्यक्रम व आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके क्रम में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उक्त अभियान का शुभारंभ प्रभात फैरी के साथ किया गया।
        उक्त प्रभात फैरी को  अध्यक्ष  तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा लक्ष्मीकांत वैष्णव के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रभात फैरी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथद्वारा से निकल कर चैपाटी, लाल बाजार, अहिल्या कुण्ड, धीरज धाम के सामने से होते हुए पुनः राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथद्वारा तक निकाली गई। जिसमें बालिकाओं के द्वारा बैनर, पोस्टर, तखतियाॅं जिन पर जागरूकता हेतु स्लोगन आदि लिखे हुए है को लेकर नारे लगाते हुए आमजन को गांधीजी द्वारा बताए गए आदर्षो, बाल विवाह, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, निःशुल्‍क विधिक सहायता, वृद्धजनों के अधिकारों, संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की।
        इस अवसर पर अध्यक्ष के अलावा संयुक्त निदेशक बीकानेर संभाग (शि‍क्ष विभाग) युगलबिहारी दाधीच, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथद्वारा की प्रधानाचार्या गायत्री सनाढ़य, सचिव तालुका विधिक सेवा समिति नाथद्वारा सत्य प्रकाष त्रिपाठी, एनएसएस प्रभारी  भगवती कुमारी सालवी, पैरालिगल वाॅलेन्टियर  भावेश जोशी,  रोहित खटीक, प्रधानाचार्य मण्डियाना शरद शर्मा, विद्यालय के स्टाॅफगण शंकरलाल मेनारीया, नीतु शर्मा, रमेषचन्द्र लौहार, प्रिया रानी सहित विद्यालय की बालिकाऐं उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार