गंगापुर उपखंड कार्यालय के बाहर राजस्व विभाग के अधिकारियों का धरना प्रदर्शन
गंगापुर (सुरेश शर्मा) राजस्व सेवा परिषद के प्रदेश व्यापी आह्वान पर दिनांक 04 अक्टूबर को तहसील सहाड़ा के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त कानूनगो एवं समस्त पटवारीयो द्वारा उपखण्ड कार्यालय गंगापुर के बाहर राजस्व कार्यों का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को भी राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। और प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह चुण्डावत ने बताया कि राजस्व सेवा परिषद के सात सूत्रीय मांगपत्र के निस्तारण तक प्रशासन गावों के संघ एवं शहरों के संघ अभियान 2021 का व समस्त राजस्व कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दिनांक 2 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं, प्रशासन गांव के संग व प्रशासन शहरों के संग अभियान के पहले दिन से ही सभी राजस्व कर्मचारियों व अधिकारियों ने राजस्व कार्यो का बहिष्कार कर दिया। सरकार द्धारा सात सूत्रीय मांग पत्र का निस्तारण नहीं करने तक बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें