उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीणा सहित 4 अधिकारियों को किया सस्पेंड, कन्हैया लाल मर्डर के बाद राजस्थान सरकार ने उठाया कदम

 

उदयपुर ।सरकार ने आइजी-एसपी बदलने के बाद चार और अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने एएसपी सिटी, शहर के दोनों डिप्टी और सूरजपोल थानाधिकारी को भी निलम्बित किया है।
विभागीय आदेश के अनुसार एएसपी सिटी अशोक मीणा, सीइओ इस्ट जरनैल सिंह, सीइओ वेस्ट जितेंद्र आंचलिया और सूरजपोल सीआइ लीलाधर मालवीया को निलम्बित किया गया है। आला अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल वेस्ट सर्कल में है, वहीं आरोपी इस्ट सर्कल निवासी है। सूत्रों के मुताबिक उदयपुर में तैनात एक अन्य एएसपी को सस्पेंड करने के आदेश भी गृह विभाग की ओर से जारी किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि धानमंडी थानाधिकारी गोविंदसिंह और एएसआइ भंवरलाल को पहले ही निलम्बित किया जा चुका

 

दरअसल, धमकी की शिकायत के बावजूद कन्हैया लाल को सुरक्षा मुहैया नहीं कराए जाने को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लग रहे थे। कन्हैया के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने इस बात को पुरजोर तरीके से रखा था। एएसपी अशोक कुमार का निलंबित अवधि में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय पर ही रहेंगे

 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा