धोनी 40 रुपये में करा रहे थे इलाज

 


नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पास पैसों की कोई कमी नहीं है, लेकिन फिर भी वे 40 रुपये वाला इलाज करा रहे हैं। जी हां, ये बात एकदम सच है। एमएस धोनी अपने एक घुटने में चोट से पीड़ित हैं और इस चोट से राहत पाने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ने आयुर्वेद की ओर रुख किया है। आर्युवेद की डॉक्टर की फीस महज 40 रुपये है। 

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की रांची के करीब एक छोटे से शहर में जाने की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सभी ध्यान आकर्षित किया। 41 वर्षीय एमएस धोनी ने मीडिया के ध्यान से बचते हुए एक गांव के एक छोटे शहर के डॉक्टर से मुलाकात की। इसी डॉक्टर की फीस 40 रुपये है। वैद्य को शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे कौन हैं, लेकिन बाद में जब बच्चे उनके साथ सेल्फी और फोटो क्लिक कराने लगे तो सच्चाई पता चली।

पता चला है कि धोनी रांची में वैद्य बंधन सिंह खरवार नामक एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के पास गए, जो एक पेड़ के नीचे बैठकर अपने मरीजों का इलाज करते हैं। चिकित्सक बीमारियों को ठीक करने के लिए जंगली पौधों का उपयोग करने के लिए जाने जाते हैं। धोनी से उनके इलाज के लिए दवा की एक खुराक के लिए 40 रुपये लिए गए थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना