राष्ट्रपति के लिए की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला व ओबीसी मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंक जताया विरोध

 

भीलवाड़ा BHN
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला व ओबीसी मोर्चा की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस नेता का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी से देश, संविधान, महिला और जनजाति समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि तेली ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण है इस घटना को लेकर कांग्रेस को महामहिम की गरिमा के अनुरूप देश से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री बाबूलाल टांक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन, सुमित्रा पोरवाल, रेखा शर्मा, चंदा सोनी, शिखा जागेटिया, अनुराधा कंवर, मीनाक्षी नाथ, लक्ष्मी कंवर राणावत, रेनू शर्मा, जयश्री मनमानी, मनीषा धाकड़, लक्ष्मी पंजाबी, सुलक्ष्णा शर्मा, गुड्डी कंवर, ओबीसी मोर्चा के रवि पुरी, गणेश मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल, पार्षद नैना व्यास उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा