कार्रवाई- लेबर कॉलोनी में मां-बेटे पर फायर करने के काम ली गई पिस्टल, कारतुस, चाकू व बाइक बरामद

 


  भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल.
शहर की लेबर कॉलोनी में मां-बेटे पर सरेआम फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दहशत फैलाने के आरोप में पकड़े गये दोनों बदमाशो को अदालत के आदेश से एक दिन रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद फायरिंग में काम ली पिस्टल के साथ ही तीन कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।  
प्रतापनगर थाने के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पाल ने बीएचएन को बताया कि बिहार के मोतीहारी हाल लेबर कॉलोनी निवासी विक्रम साहनी ने सोमवार को रिपोर्ट दी थी कि बीती रात साढ़े बारह बजे उसके मकान का दरवाजा जोर से खटखटाया गया। वह अपनी मां नीलम के साथ गया और दरवाजा खोला।  बाहर बाइक लिये आसू सिंह व रणजीत कुशवाह खड़े थे।  ये दोनों परिवादी व उसकी मां को जान से मारने की धमकियां देने लगे। 
आसू व संदीप ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से उस पर दो जबकि उसकी मां पर एक फायर किया लेकिन निशाना चूक जाने से गोली साइड से निकल गई और मां-बेटा बच गए।  दोनों आरोपितों के पास धारदार चाकू भी थे। इस बीच, पुलिस की गाड़ी की आवाज आने पर दोनों आरोपी बाइक से भाग गए।  इन दोनों ने परिवादी के मकान के बाहर फायरिंग से पहले राजस्थान स्कूल के पास भी पिस्टल से दो हवाई फायर किए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसकी जांच एएसआई राजेंद्रपाल सिंह ने शुरु की। वारदात के तीन घंटे बाद ही पुलिस ने बदमाशों को धरदबोचा, जिन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।  ये दोनों आरोपित  रणजीत उर्फ  संदीप 19 पुत्र पूरण कुशवाह निवासी मराठा कॉलोनी और आसु सिंह 19 पुत्र चंदन सिंह खरवाड़ प्रताप नगर थाना सर्किल की मराठा कॉलोनी में रहने वाले हैं।  

आसू ने चलाई गोलियां, बोला-बिहार स्थित घर से लाया था पिस्टल
जांच अधिकारी राजेंद्र पाल का कहना है कि फायरिंग मामले में गिरफ्तार आसू सिंह ने कबूल किया है उसने ही लेबर कॉलोनी में दोनों जगह फायरिंग की थी। उसने पुलिस को बताया कि फायरिंग में काम ली पिस्टल, बिहार स्थित उसके घर पर काफी समय से पड़ी थी। जब वह बिहार गया तो यह पिस्टल घर से यहां ले आया था। 

वारदात के बाद नाले में फैंक दी थी पिस्टल
आरोपित ने आसूसिंह ने कबूल किया कि फायरिंग के बाद उन्होंने काम ली गई पिस्टल और कारतूस को पांसल रोड स्थित एक नाले में फैंक दिया था। यह पिस्टल और कारतूस आसू सिंह की निशानदेही से बरामद कर लिये गये। 

रणजीत की सूचना पर चाकू व बाइक बरामद
मुख्य आरोपित आसू के साथी रणजीत सिंह की सूचना पर पुलिस ने एक चाकू व फायरिंग में इस्तेमाल की गई बाइक रबामद कर ली है। 

एक छात्र, दूसरा मजदूर
आरोपित आसू सिंह सैकंड ईयर का छात्र बताया गया है। वहीं उसका साथी रणजीत मजदूरी करता है। जांच अधिकारी का कहना है कि आसूसिंह का छोटा भाईू, विक्रम की मां की मछली की दुकान पर काम करता है। आसू के छोटे और विक्रम के बड़े भाई ने पिछले दिनों साथ में शराब पी थी। इसे लेकर विक्रम ने आसू व उसके भाई को उलाहना दिया था, जो उन्हें नागवार गुजरा था। 
 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना