युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट व धमकी देने का लगाया आरोप, क्रॉस केस दर्ज

 


 भीलवाड़ा विजय गढ़वाल। एक युवक के सिर पर दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाये हैं। जहाजपुर थाना इलाके में हुई इस घटना को लेकर क्रॉस केस दर्ज हुये हैं। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। 
जहाजपुर पुलिस ने बीएचएन को बताया कि कल्याण ने थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि विनोद और गुड्डू उनके मकान पर कब्जा करने की नियत से आये और निर्माण चालू कर दिया। परिवादी के बेटे आशुतोष ने जब इन लोगों को काम बंद करने के लिए कहा तो उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। 
उधर, विनोद ने आशुतोष  सहित दो जनों के खिलाफ रिपोर्ट दी। विनोद का आरोप है कि वह अपने मकान में निर्माण और मरम्मत का कार्य करवा रहा था, तभी आशुतोष मकान में प्रवेश कर गया। उसने निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी देते हुये परिवादी से मारपीट की। पुलिस ने सोमवार को हुई इस घटना को लेकर देर रात दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिये। आरोपों की जांच की जा रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा