पति को खेत पर खाना देकर लौट रही महिला नदी में गिरी, 12 घंटे बाद निकाला गया शव
धौलपुर के एक गांव की महिला बुधवार देर शाम पति को खेत पर खाना देने गई थी। वहां से वापस लौटते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। गुरुवार को उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके के चकईया पुरा गांव में बुधवार देर शाम एक हादसा हो गया। पति को खेत पर खाना देकर लौट रही महिला पैर फिसलने से पार्वती नदी में जा गिरी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 12 घंटे बाद महिला शव नदी से बाहर निकाला।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें