आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अजमेर आ रही बस ट्रक में टकराई , चार की मौत और 42 घायल

 


 अजमेर ।सैफई थाना क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर रविवार की सुबह 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। हादस में स्‍लीपर बस में सवार चार यात्रियों की मौत हुई है और 42  यात्री घायल हुए हैं। ये बस अजमेर आ रही थी।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे मोरम से भरे ट्रक से स्‍लीपर बस टकरा गई। हादसे की वजह से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्लीपर बस के चार लोगों की मौत हुई है। 42 सवारिया घायल हो गई हैं। हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया।

 

हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एसएसपी जयप्रकाश में एसडीएम ज्योत्सना बंधु, क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे,थाना प्रभारी रमेश सिंह, पीजीआई चौकी इंचार्ज केके यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे है।

पुलिस ने मृतक के शवों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में बने शव गृह में रखवाया। साथ ही सभी घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां पर इलाज जारी है

 

बताया गया प्राइवेट बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी। तभी आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे के चैनल नंबर 103-104 के बीच रविवार की सुबह 3 बजे हादसा हो गया।

हादसा इतना भीषण था कि तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन क्रेन मशीनों की मदद से बस में फसे घायलों को निकाला गया है।

घटना की जानकारी पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ रमाकांत यादव चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर एस पी सिंह चिकित्सकों की टीम लेकर तत्काल इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में पहुंचे वहां पहले से मौजूद स्टाफ को लेकर सभी घायलों को बेहतर इलाज देने में लगे।

 

 

 

इनकी हुई मौत

इस भीषण सड़क हादसे में आशी उर्फ श्रेया (7) निवासी आगरा, हामिद अली (35) पुत्र अयूब निवासी भूरकेश्वर, झुनझुन राजस्थान, सुमेर सिंह गुर्जर (52) पुत्र छेथमल निवासी पार्थिक नगर गुर्जर कॉलोनी कलवार रोड, जयपुर और सोनू कुमार चतुर्वेदी (32) पुत्र श्रीलाल चतुर्वेदी निवासी रघुवंशी तहसील करौली जिला करौली, राजस्थान की मौत हो गई।

ये हुए घायल

1- अनुराग वर्मा 27 बर्षीय पुत्र यदुनाथ निवासी लखनऊ 

2- यदुनाथ वर्मा 59 बर्षीय निवासी लखनऊ

3- इंद्र सिंह 52 बर्षीय पुत्र रवि सिंह निवासी राजस्थान। 

 4- खातूलवानी 59 बर्षीय पत्नी मुख्तार अंसारी निवासी कुशीनगर 

5- इकबल 30 बर्षीय पुत्र इकवाल 

6. नानूराम 33 बर्षीय पुत्र गोलू राम निवासी नागौर राजस्थान। 

7. जितेंद्र 33 बर्षीय पुत्र रमेश चंद्र निवासी आगरा।

8. भगवती प्रसाद 60 बर्षीय पुत्र बद्री निवासी संतकबीरनगर 

 

9.रवि शंकर 25 बर्षीय पुत्र बनवारी सैनीनिवासी जयपुर राजस्थान 

10. अफसाना 25 बर्षीय पत्नी इकबालनिवासी सिरसा बाजार बिहार 

11. भंवरलाल 48 बर्षीय पुत्र श्यामलाल नागौर राजस्थान 

12.सौरभ कुमार 27 पुत्र सुरेश चंद निवासी आगरा।

 13.संजय कुमार 32 बर्षीय पुत्र सुखिराम करौली राजस्थान

14. विनीता यादव 25 बर्षीय पत्नी जगन्नाथ यादव निवासी भटनी देवरिया उत्तर प्रदेश 

 

15. रघुवीर सिंह 28 बर्षीय पुत्र सुमेर सिंह निवासी जयपुर राजस्थान 

16. अनिल हुड्डा 23 पुत्र शीशराम चूरु राजस्थान। 

17.भवानी सिंह 26 बर्षीय पुत्र रमेश सिंह निवासी जयपुर राजस्थान

18 .अंकुर 12 बर्षीय पुत्र जगन्नाथ यादव निवासी भटनी देवरिया

19. भगवान जागीर 30 बर्षीय पुत्र मूलचंद जागीर निवासी नागौर राजस्थान 

20. अनिल राम 60 बर्षीय पुत्र बद्री राम निवासी चित्तौड़गढ़ राजस्थान

 

 21. जितेंद्र वर्मा 33 बर्षीय आगरा 

22. नानूराम 21 बर्षीय निवासी नागौर राजस्थान

 23. बाबू लाल जाट 24 बर्षीय पुत्र हरिवारा जवथामोटी राजस्थान 

24. गणेश 40 बर्षीय पुत्र दशरथ सिंह निवासी सीकर राजस्थान 

25. राजवीर 45 बर्षीय पुत्र चितरिवा निवासी फतेहपुर सीकरी

26. दिवांश त्रिपाठी 23 बर्षीय पुत्र संजय त्रिपाठी निवासी जयपुर राजस्थान

27. नवीन 40 बर्षीय पुत्र रोहिताश सिंह निवासी जयपुर राजस्थान

 

28. सपना 30 बर्षीय पत्नी गिरेंद्र कुमार निवासी गदनपुर फिरोजाबाद ( वेंटिलेटर पर हैं।)

29. गिरेंद्र 25 बर्षीय पुत्र संतोष कुमार निवासी माटी मदनपुर फैजाबाद

30. आदेस 10 बर्षीय पुत्र जैन यादव देवरिया उत्तर प्रदेश ( गंभीर अवस्था में है।)

31. भगवान 25 बर्षीय पुत्र रघुवीर निवासी महुआ दोसा कौशांबी

32. पवन 20 बर्षीय व प्रबन्दर 28 बर्षीय पुत्र जल सिंह निवासी फतेहपुर सीकरी आगरा

 

33. श्यामवीर 38 बर्षीय पुत्र जल सिंह निवासी फतेहपुर आगरा

34. प्रेम चंद्र 24 बर्षीय पुत्र सोनू राम निवासी फतेहपुर सीकरी दोराहाटा आगरा

35. बृजेंद्र जागीर 55 बर्षीय पुत्र शिवलाल जागीर कमला नगर नेहरु 304 अतुल जयपुर राजस्थान

36. राजीव 35 बर्षीय पुत्र जगमोहन निवासी अज्ञात

37. सुरेश कुमार 31 बर्षीय पुत्र रूपा राम निवासी सीकर राजस्थान

38. प्रवेंद्र 28 बर्षीय पुत्र जल सिंह निवासी फतेहपुर सीकरी आगरा

 

39. आरती 35 बर्षीय पत्नी प्रदीप कुमार निवासी आगरा

40. विमला कुमावत 30 बर्षीय पत्नी राकेश प्रजापति निवासी जयपुर राजस्थान

41. राकेश कुमावत 35 बर्षीय साल पुत्र गोकुल चंद निवासी जयपुर राजस्थान

42. प्रीति 3 बर्षीय पुत्री राकेश प्रजापति निवासी जयपुर राजस्थान

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज