पुत्री से साढ़े तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म, लड़की ने स्कूल टीचर को बताई कहानी तब हुआ खुलासा

चित्तौड़गढ़। जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ पिछले साढ़े तीन साल से दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़िता ने अपनी पीड़ा अपनी स्कूल टीचर को बताई तो उसके जरिए बाल कल्याण समिति और पुलिस को मामला पता चला। जिसके बाद गंगरार थाना पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र का है, जहां पंद्रह वर्षीया एक बालिका के साथ उसी का पचास वर्षीय पिता पिछले साढ़े तीन साल से दुष्कर्म करता आ रहा था। उसने सोमवार को अपनी पीड़ा स्कूल टीचर से की। जिन्होंने चित्तौड़गढ़ की बाल कल्याण समिति और कैलाश सत्यार्थी चाइल्ड फाउंडेशन को बताया। जिसके बाद फाउंडेशन के पदाधिकारी स्कूल आए और पीड़ित बालिका को गंगरार थाने लेकर पहुंचे। जहां उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना