घर के बाहर बाइक ने बालक को लिया चपेट में, मौत

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। घर के बाहर खेलते बालक को बाइक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना समोड़ी गांव में हुई। बालक की मौत से ग्रामीणों में शोक छा गया। 
पुर थाने के सहायक उप निरीक्षक जमना लाल ने बीएचएन को बताया कि समोड़ी निवासी उदयलाल रैगर का 13 वर्षीय बेटा नारायण सातवीं कक्षा में पढ़ रहा था। शुक्रवार को नारायण घर के बाहर खेल रहा था। अचानक एक बाइक आई जो नारायण को टक्कर लगाती हुई भाग निकली। इस हादसे में नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है कि नारायण दो भाइयों में बड़ा था। उससे छोटी एक बहन है। नारायण की मौत से गांव में जहां शोक छा गया। वहीं परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना