अपराध- डीजे संचालक पर हथियार से हमला

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के आसींद थाना इलाके में डीजे संचालक पर कुछ लोगों ने हथियार व लाठियों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 
आसींद पुलिस के अनुसार, खोखला निवासी राकेश पुत्र देवकिशन गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि वह 24 अक्टूबर को डीजे लगावान लेकर बुकिंग पर गया था। बुकिंग से लौटने के दौरान बीच रास्ते मे श्ंाकर सिह पुत्र सोहन सिह सहित अन्य लोगों ने परिवादी का डीजे वाहन रुकवाया और बिना कुछ पूछे परिवादी के सिर पर हथियार से हमला कर दिया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा।  उसके बाद शम्भु सिंह पुत्र हजारी सिंह और सुनिल पुत्र शंभु सिंह ने बीच-बचाव किया। लेकिन ये लोग नहीं रुके तो सुनील ने परिवादी के भाई मुकेश को फोन कर सूचना दी। मुकेश व काका रणजीत के आने पर सभी आरोपित मौके से भाग निकले। ये आरोपित जाते हुये धमकी दे गये कि आज तेरी किस्मत ठीक थी, जो बच गया। अगली बार नही बचेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना