युवक ने पत्नी-बच्चों समेत पांच को जिंदा जलाया

 


जालंधर के महितपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात सोमवार देर रात की है। एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने कहा कि हत्या का आरोपी दामादा फरार है। जिले में सभी जगह नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मामला गांव बीठला का है। जानकारी के अनुसार, बीठला की महिला की शादी खुरशैदपुर के युवक से हुई थी। दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते महिला अपने मायके आई हुई थी। सोमवार रात को उसका पति उसे लेने आया था। हालांकि बाद में रात को सोते समय उसने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर की मौत हो गई। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना