आज रमा एकादशी होने से बाजार में बरसेगी लक्ष्मी,शुभ योगों की धूम, बाजार में बूम

 


भीलवाड़ा  दीपोत्सव से पूर्व आ रहे शुभ योग से बाजार में दीपावली की रौनक सप्ताहभर पूर्व से शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले कोरोना के असर के चलते मंदी की आशंका साफ दिखाई दे रही थी, लेकिन दीपोत्सव से पूर्व पुष्य नक्षत्र और फिर साध्य, शुभ व याब शुक्रवार को ब्रह्म योग होने के कारण  लगातार तीन दिन  भी खरीदारी के शुभ अवसर को लोग अपने हाथ से जाने क्यों देंगे।

शहर में बुधवार व गुरुवार को बाजार में खरीदारों का हुजूम सा उमड़ा दिखाई दिया। महिलाएं ज्वैलरी और गृह साज सज्जा की सामग्री खरीद में व्यस्त रहीं तो युवाओं ने अपनी मन पसंद बाइक पर राइड़िंग शुरू कर दी। कई परिवारों में चौपहिया वाहनों के आगमन से उल्लास ठांठें मारता दिखाई दे रहा है। शहर के बाजार में रह दुकान पर लोगों की आवाजाही रही। लोगों ने जरूरत की सामग्री के साथ विभिन्न इलेक्ट्रानिक आयटम, नव आभूषण, वस्त्रादि की खरीद की।

ऑटोमोबाइल बाजार में भी बूम रहा। कई लोग नई बाइक खरीदकर ले गए तो किसी ने धन-तेरस के दिन की जाने वाली खरीद की अग्रिम बुकिंग भी करवाई और शुक्रवार को ब्रह्म योग के साथ रमा एकादशी भी है। रमा लक्ष्मी का ही पर्याय है। पंडितों का मानना है कि रमा एकादशी पर की गई खरीद व पूजन-अर्चन भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करने वाली होती है

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना