विवाहिता को अगवा कर मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र ले गया आरोपित, किया रेप

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। एक महिला को युवक जबरन कार में धकेल कर मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र ले गया और कई दिनों तक रेप करता रहा। पीडि़ता ने मौका पाकर परिजनों को फोन किया। इसके बाद परिजन, इस पीडि़ता को महाराष्ट्र से ले आये। पीडि़ता ने यहां आने के बाद आरोपित के खिलाफ रेप की एफआईआर मांडल थाने में दर्ज करवाई है। 
हैडकांस्टेबल अनिल कुमार ने बीएचएन को बताया कि एक महिला ने शिवलाल जाट के खिलाफ रिपोर्ट दी। महिला का आरोप है कि रात करीब दस बजे वह शौच जाने के लिए घर से निकली, तभी आरोपित उसे जबरन कार में धकेल कर ले गया। यहां से वह उसे चित्तौडग़ढ़, उज्जैन, औंकारेश्वर, सिरडी ले गया। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ होटल में रेप किया। करीब दस बारह दिन तक आरोपित उसे अपने साथ रखकर इधर-उधर घूमाता रहा। इसके बाद मौका पाकर महिला ने अपने परिजनों को फोन किया, जो जलगांव जाकर महिला को यहां ले आये। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।  हैडकांस्टेबल का कहना है कि इससे पहले महिला के पति ने उक्त महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना