खेत में काम करते कीटनाशक दवा के प्रभाव से महिला की मौत

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। परा गांव की एक महिला की खेत में काम करते समय कीटनाशक दवा के प्रभाव से मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 
बदनौर थाने के दीवान शंकर नाथ ने बीएचएन ने बताया कि परा निवासी नारायणी 32 पत्नी धर्मीचंद गुर्जर शुक्रवार शाम को खेत में कृषि कार्य कर रही थी। इसी खेत में खड़ी मिर्ची की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था। इसके चलते दवा से निकली विषैली गैस श्वांस के जरिये  नारायणी के शरीर में प्रवेश कर गई। इससे वह अचेत हो गई। नारायणी को उपचार के लिए आसींद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जहां शनिवार सुबह नारायणी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना