प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

 


जयपुर के कानोता थाना इलाके में एक प्लाईवुड की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां और 14 टैंकर ने आग पर तीन घंटे में काबू पाया। आग इतना भीषण था कि दो किमी दूर से लपटें दिख रही थीं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग हीरा वाला रिको में स्थित श्री राम इंडस्ट्रीज के प्रमोद गोयल की फैक्ट्री में लगी। आग की सूचना पर मालिक मौके पर पहुंचा। कानोता थाना पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में लाखों का माल जलकर खाक हो गया।वहीं मालिक ने बताया कि फैक्ट्री शाम 8:30 बजे बंद हुई थी। जिसके बाद केवल गार्ड ही फैक्ट्री में मौजूद था। आग कैसे लगा, ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना