सांवलिया सेठ मंदिर में प्रथम बार होगा दीपावली का विशेष आयोजन

 

चित्तौड़गढ़ । श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीतेश श्री मालवीय के अनुसार इस बार सांवलिया सेठ मंदिर बोर्ड द्वारा दीपावली पर्व पर विशेष आयोजन रखे गए हैं।
दीपावली पर पूरे मंदिर परिसर एवं मंडफिया गांव के प्रमुख चौराहे इत्यादि की विशेष विद्युत सज्जा की जाएगी दीपावली पर मंदिर परिसर में आतिशबाजी की जाएगी ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से 11 हजार दीपक से मंदिर परिसर में दीपदान किया जाएगा। मंदिर परिसर को रंगोली से सजाया जाएगा।
इस हेतु मिट्टी के दीपक सीधे निर्माता से खरीदे गए हैं विद्यालय के बच्चों को गिफ्ट और मिठाइयां भी वितरण की जाएगी। इसके साथ ही पंच दिवसीय दीपावली महोत्सव के दौरान वन विभाग के सहयोग से 21000 तुलसी जी के पौधों का वितरण भी किया जाएगा। अन्नकूट महोत्सव पर पूरे गांव में मालपुए का वितरण एवं भोजन प्रसादी का आयोजन होगा गौ माता का पूजन एवं गौशाला में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा दीपावली पर्व पर मंदिर मंडल द्वारा एक एंबुलेंस का लोकार्पण भी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना