भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक आयोजित

 

भीलवाड़ा । अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई।  बैठक में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। 2023 के चुनाव सेमीफाइनल है और हम सभी प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मेहनत करके पार्टी प्रत्याशी को जीता कर राजस्थान में भाजपा  को जिताने का कार्य करना है। फाइनल मुकाबला 2024 में होगा जिसमें नरेंद्र जी मोदी को प्रधानमंत्री बना कर केंद्र सरकार की हैट्रिक करनी है । इसमें प्रत्येक अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यकर्ताओ को एकजूट होकर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने लग जाएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा का हरावल दस्ता है और आप सब बूथ स्तर पर अनुसूचित जाति मोर्चा की संग़ठन सरंचना को व्यवस्थित करते हुए एकजुट होकर मजबूत संगठन खड़ा करें जो जन आक्रोश रैली में भाग लेवे तथा आने वाले चुनाव में भाजपा को मजबूत कर सके।

मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम जेदिया ने कहा कि जन आक्रोश रैली में अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कस ले ओर राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर ने भी मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की राजस्थान में सरकार बनेगी।

मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरण डीडवानिया मैं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन जिले से लेकर मंडल तक कि 39 ही मंडल में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति एवं कार्यकारिणी बन चुकी है और अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता हर कार्यक्रम को सफल बनाने में एकजुट होकर भाग लेता है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री एडवोकेट अविनाश जीनगर ने किया। बैठक में उपस्थित हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार मोर्चा जिला महामंत्री हीरालाल बोहरा ने किया।

तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति की बस्तियों में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराया और जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आग्रह किया।

जिला बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर बेरवा, रोशन मेघवंशी, गणेश मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिगीवाल जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, हीरालाल बोहरा, जिला उपाध्यक्ष दयाराम दिव्य,घनश्याम बेरवा, शिव प्रकाश चन्नाल, जिला मंत्री रतन कुछबंदा, मंडल अध्यक्ष नगजी राम रेगर, आसाराम बावरी, राधेश्याम धोबी, जिला कार्यकारिणी सदस्य नटवर सोलंकी,दीपक खटीक  पवन बैरवा मुकेश खटीक हरीश सालवी  गिरीराज मेघवाल  अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत