बुजुर्ग की हत्या, खून से लथपथ शव ठेले पर मिला

 


 राजसमंद . जिले में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला कपड़ों पर प्रेस करने का काम करती थी। आज सवेरे उसका खून से लथपथ शव उसके घर के नजदीक ही ठेले पर मिला है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जांच कर रही आमेट थाना पुलिस ने बताया कि नाईयों का पावटिया कस्बे में यह घटना हुई। वहां पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है।

हत्या बेहद ही निर्मम तरीके से की गई है। चोट के दर्जनों निशान हैं। देखकर लगता है कि लाठी और सरियों से बुरी तरह से पीटा गया है। पुलिस ने बताया कि घर में भी जांच पड़ताल की गई है। सामान बिखरा हुआ है। घर से क्या सामान गया है इस बारे में भी जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हत्या के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। इस महीने में हत्या के 120 से ज्यादा केस अब तक सामने आ चुके हैं।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा