जन आक्रोश यात्रा के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा-चिरंजीवी और कानून व्यवस्था फेल, बिकते है थाने

 


भीलवाड़ा (हलचल)। भाजपा ने भीलवाड़ा में चिकित्सा, कानून व्यवस्था और जनहित के काम पूरी तरह से चौपट हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस थाने तो अब लाखों में निलाम हो रहे है। 
नंदिनी होटल में आज भाजपा की जन आक्रोश यात्रा से पहले आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह गंभीर आरोप जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने लगाया। तेली ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। आम आदमी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और वह घर से निकलने और वापस घर पहुंच जाने को लेकर भी ंिचंतित रहने लगे है। भाजपा जिलाध्यक्ष तेली ने तीखे तेवर में पुलिस पर आरोप लगाया कि वह मिलीभगत का खेल खेल रही है। उनका आरोप था कि भूमाफिया और बजरी माफियाओं से पुलिस की सांठगांठ है। पुलिस थाने बिकने लगे है। एक लाख रुपए से लेकर ऊंची बोली लगाने वाले थानेदारों को थाने में पोस्टिंग मिलती है। पुलिस खुद भी सुरक्षित नहीं है। तस्करों के साथ मुठभेड़ का उन्होंने हवाला दिया। शहर में विभिन्न नामों से अपराधियों की गैगें बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बिच्छु 0099, 09 जैसे कई नामों से अपराधियों की गैंगे सक्रिय है। 
अधिकारी मोहरा न बनें :
जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सत्तारूढ़ दल के नेताओं के मोहरा न बनें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आने वाला समय बदलाव वाला हो सकता है जो उनके लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है। 
चिरंजीवी योजना फेल :
तेली ने कहा कि केन्द्र द्वारा आयुष्मान योजना लाई गई थी लेकिन सरकार ने उसे लागू नहीं कर चिरंजीवी योजना चलाई है जो पोस्टरों और बैनरों तक ही सीमित है। अस्पतालों में चिरंजीवी का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है और वह असफल हो रही है। उनका आरोप था कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव के नाम पर पैसों की वसूली की जा रही है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो पा रहा है। हर तरफ अराजकता है। 
स्टाम्प पर बिकती है युवतियां :
भाजपा नेता का आरोप था कि जिले में स्टाम्प पर युवतियों को बेचा जा रहा है लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। यह कितना गिनौना काम है। आज तक तो मकान, दुकान स्टाम्प पर बिकते थे लेकिन यहां इन्सान स्टाम्प पर बिक रहे है। 
पशुधन बीमा भी बन्द हो चुका है। सरकार के पशुओं के नाम पर खेला कर रही है। किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस तरह के कई गंभीर आरोप तेली ने कांग्रेस सरकार को लगाये। 
सूचना केन्द्र से रथों की रवानगी होगी 2 को :
प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा निकाली जा रही आक्रोश यात्रा 1 दिसम्बर को जयपुर से प्रारम्भ होगी। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो सौ रथों को रवाना करेंगे। ये रथ सभी जिलों और विधानसभा में जायेंगे। तेली ने बताया कि भीलवाड़ा में 2 दिसम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम सूचना केन्द्र पर होगा जहां सातों विधानसभा के लिए आक्रोश रथों को रवाना किया जाएगा। जबकि 3 और 4 दिसम्बर को विधानसभा क्षेत्रों में यह रथ यात्रा शुरू होगी। 
शिकायतों का पुलिंदा भेजेंगे विधानसभा में :
लादूलाल तेली ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में निकाले जाने वाले रथों में एक-एक शिकायत पेटिका भी लगी होगी जिसमें क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को पत्र के जरिए उठा सकेंगे। यह पत्र बाद में विधानसभा वार छांटे जायेंगे और इनकी समस्याओं का समाधान होगा। बाद में जिला स्तर पर और यहां से प्रदेश स्तर पर इन शिकायती पत्रों को भेजा जाएगा। जहां से इन पत्रों का पुलिंदा विधानसभा में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाएगी। इस दौरान मोटर साईकिलों पर जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगा। सभाओं और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी होगा।
इस मौके पर सांसद सुभाष बहेडिय़ा, जिला प्रमुख बरजी बाई, यात्रा संयोजक बाबूलाल टांक, कैलाश सोनी, महावीर समदानी आदि भी मौजूद थे। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना