रद्द की गई उदयपुर-दिल्ली सराय-उदयपुर चेतक एक्सप्रेस बहाल, नियमित समय पर होगा संचालन, आदेश जारी

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़ और उदयपुर के दिल्ली तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि पूर्व में कोहरे के कारण रद्द करने के आदेश को रेलवे ने वापस लेते हुये चेतक एक्सप्रेस रेल सेवा को बहाल कर दिया है।  ये रेल सेवा अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी। 
रेलवे सूत्रों के अनुसार, रेलवे ने आगामी दिनों में कोहरे के  मौसम को देखते हुये  04 रेलसेवाओं को रद्द करने के रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किये थे। इन्हीं चार में से ही उदयपुर-दिल्ली सराय-उदयपुर एवं बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि  कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की  4 रेलसेवाओं को पूर्व में रद्द करने के आदेश जारी किये गये थे। इनमें  प्रारंभिक स्टेशन से ही गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर प्रतिदिन रेलसेवा को 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक (90 ट्रिप) तक, जबकि गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन रेलसेवा   1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक (90 ट्रिप) तक, गाड़ी संख्या 22985, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक (शनिवार को) रेलसेवा 3 दिसंबर 2022 से 25 फरवरी 2023 तक (13 ट्रिप) तक , गाड़ी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर सिटी साप्ताहिक (रविवार को) रेलसेवा   4 दिसंबर 2022 से 26 फरवरी 2023 तक (13 ट्रिप) तक रद्द करने के आदेश जारी किये थे। इनमें से  मात्र गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय एवं 22471/22472, दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवाओं को बहाल किया गया है। ऐसे में ये दोनों रेलसेवायें अब अपने नियमित समय-सारणी अनुसार संचालित रहेगी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत