101 गांवों की प्रभात फैरियो का समागम

 


चांदरास (भैरु लाल टेलर)। अन्याराणी माताके गांवाई प्रसादी मे 101 गांवो की प्रभात फैरियो के साथ ही गांव के बडे मंदिर चारभुजानाथ बैवाण के साथ शौभायात्रा निकाली गई।
चांदरास प्रभात फैरी के नगर अध्यक्ष शंकर लाल सोनी व चांदरास प्रभात फैरी महिला मंडल ने बताया कि‍ चांदरास मे 101 गांवो की प्रभात फैरियो का समागम हुआ।चांदरास बस स्टेशन स्थित बालाजी मंदिर से प्रभात फैरीया प्रारंभ होकर गांव मे भ्रमण को निकली। प्रभात फैरियो का ग्रमीणों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा अल्पाहार करवाया गया। सभी भक्तजन भगवान के भजनो पर नाचते झुमते हुए चल रहने थे।शौभायात्रा  मे महिलाएं, पुरुष विभिन्न प्रकार की वेशभूषाओं से सजधज कर प्रभात फैरीयो के साथ चल रहे थे । इसके  साथ ही पूरा गांव भजन कीर्तन से भक्तिमय हो गया।  बाद में अन्याराणी माता मंदिर पर पहुंच कर माता की महाआरती की गई। इसके बाद गांवाई महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना