केमुनिया गांव से किया 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू

 

गंगापुर (सुरेश शर्मा) निकटवर्ती ग्राम केमुनिया में मंगलवार को मक्का की फसल में ग्रामीणों ने 10 फीट लंबे अजगर सांप को देखा। जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने 10 फीट लंबे अजगर सांप को रेस्क्यू कर पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।

रेसक्यू पृभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि केमुनिया गांव के निकट खेत में अजगर सांप दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर वन विभाग की टीम सहित पहुंचे। खेत में 10 फीट लंबा अजगर सांप दिखाई दिया। जिसे रेस्क्यू करके पकड़ा गया। सुरक्षित बोरे में डालकर अजगर सांप को रायपुर के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। 10 फीट लंबे अजगर ने किसी बड़े जानवर को निगल लिया था। जिसकी वजह से अजगर बेसुध होकर खेत में पड़ा हुआ था। टीम द्वारा सुरक्षित अजगर को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस दौरान वन विभाग के वनपाल बालुदास, बृजमोहन व.वनपाल रायपुर उपस्थित थे। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए भी ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना