भाजपा नगर अध्यक्ष गिरफ्तार, 11 घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कलेक्टर के आश्वासन पर उतरे थे टावर से

 

 भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल। अपनी विभिन्न में मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े जहाजपुर के भाजपा नगर अध्यक्ष भैरूलाल टांक करीब 11 घंटे के बाद बीती रात 12 बजे जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के आश्वासन पर टावर से नीचे उतर आये। जहाजपुर थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने हलचल को बताया कि 11 घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कलेक्टर के आश्वासन पर टावर से उतरे भाजपा नगर अध्यक्ष को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।  

बता दें कि बुधवार दोपहर एक बजे जहाजपुर की विभिन्न समस्याओं के निवारण एवं नगर पालिका ईओ सुरेंद्र मीणा को हटाने की मांग को लेकर जहाजपुर भाजपा के नगर अध्यक्ष भैरूलाल टांक कस्बे में ही बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे। टांक ने अधिकारियों चेताया था कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक वे टावर से नहीं उतरेंगे। टांक के समर्थन में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा और उनके कार्यकर्ता भी टावर के नीचे ही धरने पर बैठे  थे। इ मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के जहाजपुर विधायक के साथ वार्ता के कई दौर चले। लेकिन,कोई हल नहीं निकला। बीती रात करीब 12 बजे जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने भैरूलाल टांक को फोन पर ईओ को हटाने व समस्याओं का जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद वे टावर से नीचे उतरें। 
टॉवर से नीचे उतरने के बाद टांक ने पत्रकारों को बताया कि जिला कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि गुरुवार को जहाजपुर नगर पालिका ईओ सुरेंद्र मीणा के स्थान पर नया ईओ लगा दिया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।
उधर, टावर से उतरे टांक को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। इसके बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने हलचल को बताया कि भाजपा के जहाजपुर नगर अध्यक्ष भैंरूलाल टांक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जायेगा।  

यह थी प्रमुख मांगे

- जहाजपुर नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र मीणा को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।

- विकास अधिकारी संजय मोदी को हटाया जाए।

- जहाजपुर अस्पताल में 2 सर्जन, 2 मेडिसिन, एक महिला चिकित्सक, एक निश्चेतक व एक ईएनटी डॉक्टर की नियुक्ति की जाए।

- डिस्कॉम की लापरवाही पर सख्ती की जाए।

- जहाजपुर कस्बे में अच्छी सफाई व्यवस्था हो।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा