200 दिन में राशि डबल करने का झांसा देकर हड़पे 65 लाख, महाराष्ट्र के दस लोग बने शिकार, एफआईआर दर्ज

 

 भीलवाड़ा हलचल। 200 दिन में राशि डबल करने का झांसा देकर 10 लोगों के करीब 65 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रताप नगर पुलिस ने दर्ज किया है। 
पुलिस ने हलचल को बताया कि महाराष्ट्र के सोलापुर के निवासी ज्ञानेश्वर भीमराव झुंझार, अमूल चौहान सहित दस लोगों ने एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया गया है कि राजेंद्र शर्मा ने श्रीजी इन्फोटेक के नाम से एक फर्म खोली। शर्मा ने परिवादियों को बताया कि हम विदेशी शेयर मार्केट करते हैं  और बीट कोइन करेंसी में काम करते हैं। शर्मा ने इन परिवादियों को आश्वासन दिया कि वे, 200 दिन में पैसा डबल कर देंगे। इस पर परिवादियों ने 65 लाख रुपये फर्म के खाते में डलवा दिये। इसके बाद जब परिवादियों ने राजेंद्र से संपर्क करने का प्रयास किया तो कभी फोन नहीं उठाया और बाद में फोन बंद कर लिया। आरोप है कि शर्मा ने परिवादियों की यह राशि हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। 
ट्रॉली चुरा ले गये चोर- पांसल रोड़ जवाहरनगर से रतनलाल सुथार की ट्रैक्टर ट्रॉली चोर चुरा ले गये। सुथार ने प्रताप नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना