नदी में नाव डूबी, 20 लापता, एक की मौत, पांच गंभीर घायल

बिहार के मोतिहारी में रविवार सुबह 10 बजे बड़ा हादसा हो गया है। जिले के चिरैया प्रखंड के सिकरहना नदी में 25 लोगों से भरी नाव डूब गई। हादसे में 20 लोग लापता हैं। जबकि एक की मौत हो गई है। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। नाव में सभी लोग घास लाने के लिए सवार हुए थे। महिला मुन्ना देवी सहित दो को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।नाव डूबने से कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्ची के शव को निकाला गया है। वहीं चार महिलाएं घायल हैं। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। जबकि एसडीआरएफ की टीम पहुंच रही है। गोताखोर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। लापता हुए लोगों के परिजनों का बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा