चार लाख के करीब पहुंचे सक्रिय मामले, पिछले 24 घंटे में 45,352 केस और 366 मौतें हुई दर्ज

 


नई दिल्ली । भारत में इस हफ्ते को देखें तो मंगलवार को छोड़कर बाकी सभी दिन कोरोना के नए मामले 40 हजार से ऊपर ही रिपोर्ट किए गए। एक बार फिर शुक्रवार को सामने आए नए मामलों की संख्या 45 हजार पार दर्ज की गई है। मामलों में बढ़ोतरी का एक सबसे बड़ा कारण केरल में बिगड़ी स्थिति भी है। केरल के चलते देश में रोजाना 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, मंगलवार को देश में 30 हजार की लपेट में मामले दर्ज हुए थे। उसके बाद बुधवार और फिर गुरुवार और अब शुक्रवार तीनों ही दिन कोरोना के केस में बढ़त बनी हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, आज पूरे देश में कोरोना के 45,352 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें सिर्फ केरल से ही 32 हजार से अधिक मामले हैं। केरल में लगातार कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर केंद्र की चिंता बढ़ती जा रही है। इससे देश में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 35,181 रही।

  भारत में 40 हजार से ऊपर बने हुए कोरोना के मामलों में केरल की खराब स्थिति का पूरा हाथ है। केरल में मामले कम ही नहीं हो रहे हैं। आए दिन मामले 30 हजार के आंकड़े को छू रहे हैं। देखा जाए तो बीते दिन केरल में 32,097 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे और इनको जोड़ते हुए भारत ने आज कुल 45 हजार से ऊपर मामलों की सूचना दी। यानी तकरीबन केरल से ही अधिकतर मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, बीते दिन सामने आई रिपोर्ट में केरल में 21,634 लोगों की रिकवरी हुई है।

  देश में पिछले घंटों में हुई मौतों की बात करें तो इनमें कमी आई है। गुरुवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 509 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, शुक्रवार को को मौतों का आंकड़ा घटकर 366 हो गया। केरल में बीते दिन 188 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई थी। वहीं, केरल में कोरोना का ताजा अपडेट सामने आते ही कयास लगाए जा चुके थे कि अगले दिन जारी होने वाले देश के कुल मामलों में भी बढ़त बनी रहेगी, और वही हुआ। केरल में 2,40,186 सक्रिय केस हैं।...और अब तक वहां 21,149 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में पॉजिटिविटी रेट 18.41 फीसद है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना