हर रोज 30 मिनट जरूर करें एक्सरसाइज़, होते हैं शरीर को कई फायदे

 


ऑफिस और घर के काम में तालमेल बिठाते-बिठाते कई बार तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जो दिमाग के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही नुकसानदायक होता है। तो अगर आप रोज़ाना 30 मिनट एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपकी बॉडी टोन्ड होती है बल्कि दिमाग भी शांत और रिलैक्स रहता है।

नींद आती है अच्छी

नींद आती है अच्छी

काम, चिंता और जिम्मेदारियों के बोझ का सबसे ज्यादा प्रभाव जिस चीज़ पर पड़ता है वो है नींद। अगर सही तरीके से नींद न ली जाए तो न सिर्फ अगले दिन सिरदर्द की परेशानी होती है बल्कि फोकस करना भी मुश्किल हो जाता है। लगातार नींद डिस्टर्ब रहने से उम्र भी ज्यादा नजर आने लगती है। लेकिन वहीं अगर आप वर्कआउट शुरू करते हैं तो इससे आप खुद महसूस करेंगे कि अच्छी नींद आती है।

ओवरऑल हेल्थ में सुधार करती है एक्सरसाइज

ओवरऑल हेल्थ में सुधार करती है एक्सरसाइज

एक्सरसाइज या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करने से ब्रेन में हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होते हैं। जो आपके मूड को बेहतर बनाते हैं जिससे आप खुश रहते हैं। रोजाना बस 30 मिनट की एक्सरसाइज करने से आपके ओवलऑल हेल्थ में सुधार होता है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है एक्सरसाइज

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से पूरे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है जिससे उसे जरूरी मात्रा में न्यूट्रिशन की तो पूर्ति होती ही है साथ ही कई तरह के रोग भी दूर होते हैं। बाल झड़ने की समस्या हो या चेहरे पर झुर्रियां। हर मर्ज का इलाज है एक्सरसाइज।

कॉन्फिडेंस लेवल के साथ पर्सनैलिटी भी निखरती है

रोज़ एक्सरसाइज करने से दिमाग तेज होता है। ध्यान लगाना आसान होता है जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। इतना ही नहीं रोजाना महज 30 मिनट एक्सरसाइज करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे पर्सनालिटी भी इम्प्रूव होती है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना