रोडवेज बोलेरो भिड़ंत में 4 की मौत

 


बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के धोरीमन्ना रोड़ पर कुशल वाटिका के पास शुक्रवार रात बोलेरो व रोडवेज की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसें में बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई और चार जनों की मौत हो गई। जबकि दस जने गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना पुलिस के अनुसार बोलेरो वाहन में सवार सरिता (20) पत्नी ओमप्रकाश निवासी सदराम की बेरी, बालीदेवी (25) पत्नी मोहनलाल निवासी भंवार, भंवरीदेवी (22) पत्नी श्रवण, पप्पूदेवी (40) पत्नी बाबूलाल निवासी सांवा की मौत हो गई।

जोधपुर के लोहावट से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद करीब 18 जने बोलेरो में सवार होकर सदराम की बेरी (सेड़वा) की तरफ लौट रहे थे। सभी घायल व मृतक एक-दूसरे के रिश्तेदार है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना