रीट परीक्षार्थियों की वैन ट्रेलर से टकराई 6 युवकों की मौत ; 5 गंभीर घायल

 

 जयपुर । जिले के चाकसू कस्बे में शनिवार सुबह निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वेन की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चाकसू के सैटेलाईट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी लोग बारां से सीकर रीट की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। वैन में करीब 11 लोग सवार थे।

 मिली जानकारी के अनुसार हादसा सवेरे करीब पांच बजे के आसपास हुआ। निमोडिया मोड़ से नियमानुसार भारी वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रोले में वैन जा घुसी। वैन की टीन की छत और आगे का हिस्सा मुड गया और अंदर बैठी सवारियां बुरी तरह से फंस गई। लोग मौके पर पहुंचे मदद करने के लिए लेकिन वैन के फाटक तक नहीं खुल सके। अंदर का दृश्य बहुत खौफनाक था। किसी का सिर फट गया था तो किसी का हाथ कटकर लटक गया था। बाद में क्रेन को मौके पर बुलाया गया। क्रेन की मदद से पहले तो वैन को ट्रेलर से हटाया गया और उसके बाद वैन के अगले हिस्से को काटकर सवारियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि वैन आठ सीटर है लेकिन उसमें चालक समेत ग्यारह सवारियों थी। दो की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को जयपुर के महात्मा गांधी और एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह लोगों की मौत के बाद बचे पांच में से दो की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में मृतकों और घायलों के नाम हादसे में मृतकों और घायलों की जानकारी जुटाने के बाद चाकसू पुलिस ने बताया कि हादसे में विष्णु नाग, तेजराम, सत्यनारायण, वेद प्रकाश, सुरेश और वैन चालक दिलिप की मौत हो चुकी है। वहीं हादसे में नरेन्द्र, अनिल, भगवान, हेमराज और जोरावर घायल है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा