वेतन कटौती का विरोध,9 को जयपुर में निकालेंगे विधानसभा तक रैली

 


जयपुर।
राजस्थान राज्य मंत्रायलिक कर्मचार संर्घष समिति की ओर से वेतन कटौती का विरोध समेत विभिन्न 7 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 9 सितंबर को शहीद स्मारक से विधान सभा तक ध्यानाकर्षण रैली निकाली जाएगी। संघर्ष समिति सदस्य गजेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि जयपुर स्थित विभागों में गेट मीटिंग शुरू कर दी गई है। वहीं मांगों के समर्थन में लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं। वित्त विभाग के प्रमुख सचिव अखिल आरोडा को भी ज्ञापन दिया गया है।कोरोना के चलते राज्य सरकार ने कर्मचारियों की वेतन कटौती के आदेश जारी किए थे। जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। वहीं पदोन्नति समेत 7 सूत्री मांगें भी लंबित चल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है और इस सरकार के समक्ष ढाई साल से उनकी मांगे लंबित हैं।
हांलाकि कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकाल कर,धरने व मंत्रियों के आवास पर जाकर मांग पत्र सौंपे हैं। लेकिन कर्मचारियों की मांगे अभी तक नहीं मानी गई हैं। ऐसे में अब कर्मचारी संगठन सरकार के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना