फर्जी किन्नर को निर्वस्त्र कर की पिटाई...!
भीलवाड़ा (हलचल/अंकुर)। पांसल चौराहे के निकट आज किन्नरों के बीच हुए झगड़े में एक किन्नर को बीच सड़क नग्न कर पीटा गया। वहां बड़ी संख्या में तमाशबीन इकट्ठे हो गये। बताया गया है कि किन्नर का वेश धर कर एक व्यक्ति लोगों से वसूली कर रहा था। इसी दौरान उसका सामना असली किन्नरों से हो गया। असली किन्नरों ने उसे फर्जी बताते हुए बीच सड़क ही जमकर पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर दिया। इससे वहां लोगों की भीड़ लग गई। इस संबंध में पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें