औरैया में मिट्टी की खोदाई के दौरान किसान को मिला खजाना, ग्रामीणों के बीच बना कौतूहल

 


औरैया। यूपी के औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के बादशाहपुर छौंक में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों में उस समय कौतूहल बन गया, जब मिट्टी की खोदाई में खजाना निकलने की जानकारी हुई। एक किसान को मिट्टी की खोदाई किए जाते समय 10 पीली धातु व दो सफेद धातु के सिक्के मिले। घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई है और अफसरों ने पड़ताल शुरू कर दी है। अभी स्पष्ट नहीं है कि सिक्के किस धातु के बने लेकिन ग्रामीणों में सोने की मुहरें होने की चर्चा बनी हुई है।

शुक्रवार को बादशाहपुर छौंक निवासी रामबाबू पाल के घर के पास खेत में मिट्टी की खुदाई कर रहा था। उसी दौरान उसे 10 पीली धातु व दो सफेद धातु के सिक्के मिले, जिसे उसने पुलिस को बिना सूचना दिए अपने घर में रख लिए। इसकी जानकारी जब पड़ोसी को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किसान से पूछताछ की, जिस पर उसने सिक्के पुलिस के सुपुर्द किए। रामबाबू ने बताया कि उसके अलावा अन्य ग्रामीणों के पास भी सिक्के हैं, जिन्हेंं वह बता नहीं रहे हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दी है। पुरातत्व के अधिकारी सिक्कों के चेक कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिन किसानों के पास और सिक्के हैं, उन्हेंं तलाशा जा रहा है।

 सोने व चांदी के सिक्के होने की चर्चा : आसपास के गांव से लोग पहुंचे और सोने चांदी के सिक्के मिलने की चर्चा करते रहे। मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी व पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को दी गई है। प्रशासन का कहना है कि पुरातत्व विभाग से पड़ताल कराई जाएगी। जांच के बाद ही सिक्कों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कई ग्रामीण चुरा ले गए सिक्के : स्थानीय लोगों ने बताया कि मिट्टी के खोदाई के दौरान कई सिक्के निकले थे, जिसे कई ग्रामीणों ने अपने घर छुपा लिया है। पुलिस पूछताछ सभी सिक्के अपने कब्जे में लेना प्रयास कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज