कार खाई में गिरी, भाजपा विधायक समेत सात घायल

 

बंजार, , हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्‍लू के बंजार में एक सड़क हादसे में भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी घायल हो गए हैं। हादसे में विधायक सहित सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्‍पताल में उपचाराधीन किया गया है। बताया जा रहा है विधायक व अन्‍य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बंजार उपमंडल में बाहू के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है वाहन सड़क से करीब डेढ़ सौ फीट नीचे जा गिरा है। इस वाहन में बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी समेत सात लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

jagran

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी बालू पांजो क्षेत्र में देवता के पास माथा टेकने गए हुए थे और इस दौरान वापसी में अचानक वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।

बताया जा रहा है कि विधायक पैदल ही देवी देवताओं के दर्शन करने पहुंचे थे व वापसी में वह किसी के वाहन में आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा पेश आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार के डाक्टर के अनुसार सभी की हालत सामान्य है। अभी स्वास्थ्य जांच लगातार जारी है। उनके अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा