पूरी दुनिया में भटक लो पहुंचोगे घर ही : महामंडलेश्वर अनंतदेव

 

भीलवाड़ा । वामदेव ज्योतिरमठ वृंदावन के संस्थापक, रामधाम के संरक्षक एवं अखिल भारतीय संत समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी अनंत देव गिरी महाराज (वृंदावन) ने कहा कि भगवत कृपा से जो मानवाकृति प्राप्त हुई है वह तत्व की सिद्धि के लिए है। मानवाकृति ब्रह्मा का साक्षात्कार कराने वाली है। भगवान प्रत्येक मानवधारी शरीर का कल्याण चाहते हैं। भगवान की इच्छा तो यही है कि मानवाकृति मिली है तो मोक्ष की प्राप्ति हो जाए लेकिन मानव चाहे तभी यह संभव है। मानव तो यहां-वहां भटक रहा है लेकिन लौटना यही है। भटकते भटकते सारी जिंदगी निकल जाती है। कोल्हू का बैल दिन भर चलता है लेकिन पहुंचता कहीं नहीं है। ऐसे ही दुनिया के लोग एक धुरी बना लेते हैं एक उनका केंद्र बन गया है। केंद्र बनाकर घूमेंगे तो केंद्र अपने पास ही घूमाता रहता है। घर भी एक केंद्र है पूरे शहर में डोल लो शाम को घर ही आओगे। सन्त श्री बुधवार को श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में  धर्म सभा में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। सचिव अभिषेक अग्रवाल व बंशीलाल सोडानी ने बताया कि  रामधाम में श्रद्धालुओं को महामंडलेश्वर के साथ ही दंडी स्वामी शंकरानंद सरस्वती,  वामदेव आश्रम के स्वामी डॉ. नारायण चेतन,  स्वामी लक्ष्मण चेतन महाराज, परमहंस वामदेव ज्योर्तिमठ वृन्दावन के स्वामी मितानंद महाराज बंगाली बाबा, सुधेश कुमार फगवाड़ा आदि का भी आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी व शांतिलाल पोरवाल ने बताया कि रामधाम में गणेश चतुर्थी पर्व परम्परागत ढंग से मनाया जाएगा। प्रवचन 19 सितम्बर तक सुबह 9 से 10 बजे तक चलेंगे। महामंडलेश्वर के प्रवचन के साथ ही सरल गीता पाठ शुद्ध उच्चारण प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 से 10:30 बजे तक सत्संग भवन में चल रहा है। श्रद्धालु घर बैठे प्रशिक्षण ले सके इसके लिए इसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। उपाध्यक्ष हेमंत मानसिंहका व दामोदर अग्रवाल ने बताया कि प्रवचनों का प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक फेसबूक व यूटयूब पर लाइव प्रसारण हो रहा है।  वेदांत पर स्वाध्याय प्रतिदिन शाम 4 बजे  हो रहा है। रामधाम में योग शिविर का समय बदल गया है। अब शिविर प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 7:15 बजे तक योगाचार्य उमा शंकर भाई के सानिध्य में चलेगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना