मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का निधन, पानी में कार डूबने से हुई मौत

 

मुंबई: बी-टाउन से आए दिन एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। खबरों की मानें तो वह गोवा के बागा-कलंगुट मेंकार हादसे के शिकार हो गई। इस दौरान कार में मौजूद उनके दोस्त शुभम देगडे की भी हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई। पुलिस ने दोनों शव सोमवार को उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में गहरे पानी में डूबी एक कार के अंदर से बरामद किया। 

PunjabKesari

25 साल की एक्ट्रेस और उनके दोस्त शुभम जो 28 साल के थे उनकी मौत पर गोवा पुलिस ने बताया कि जिस कार से वे जा रहे थे वह तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई।

PunjabKesari

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कार कौन चला रहा था। सेंट्रल लॉक बंद होने के कारण दोनों कार से बाहर नहीं निकल सके।पुलिस को दोनों के हाथ में रिस्टबैंड मिले हैं। पुलिस का मानना है कि दुर्घटना से एक रात पहले वह किसी क्लब में गए थे। 

PunjabKesari

 

जल्द होने वाली थी शादी!

 ईश्वरी और शुभम दोनों अच्छे दोस्त थे और 15 सितंबर को गोवा घूमने गए थे। दोनों बचपन के दोस्त थे और खबरों की मानें तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे।काम की बात करें तो ईश्वरी देशपांडे मराठी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं।र उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में ईश्वरी एक हिंदी और एक मराठी फिल्म की शूटिंग पूरी की थी लेकिन उनकी ये दोनों ही फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार