सशक्त बूथ,सशक्त भाजपा के तहत भाजपा ग्रामीण मण्डल आमेट की बैठक आयोजित

 


  राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह)भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल आमेट की बैठक शांतिनाथ चौराहे के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के परिषर में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि  ग्रामीण मण्डल प्रभारी गोपाल कृष्ण पालिवाल,जिलामंत्री हरदयाल सिंह चौहान,वशिष्ठ अतिथि उपप्रधान सज्जन सिंह सोंलंकी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष हजारी लाल गुर्जर,।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष नारायण लाल गुर्जर ने की।इस अवसर पर ग्रामीण मण्डल के प्रभारी गोपाल कृष्ण पालिवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा के सशक्तिकरण हेतु हमको सबसे पहले बूथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र संयोजक नियुक्ति करवाकर उनके द्वारा मण्डल की सभी 10 शक्ति केंद्रों के 45 बूथों पर अध्यक्ष की नियुक्ति करवाना।इन अध्यक्षो के द्वारा इन सभी के द्वारा अपनी कार्यकारिणी के गठन करने की जिम्मेदारी अध्यक्षो की होगी।बूथों की नियुक्ति के चलते पार्टी का सशक्तिकरण के लिए सशक्त बूथ ,सशक्त भाजपा का सपना साकार हो सकेगी।इस अवसर अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष नारायण लाल गुर्जर ने कहा की हमे संगठन के लिए बूथ को मजबूती करने के लिए इन बैठकों के माध्यम से कार्यो का विश्लेषण की जरूरत है।बैठक से पार्टी को मजबूती मिलती है।पूर्व मण्डल अध्यक्ष  प्रधान प्रतिनिधि हजारीलाल गुर्जर द्वारा सभी का आभार प्रकट किया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष कालूराम भील,ग्रामीण मण्डल के किसान मोर्चा के जिलामंत्री चुन्नीलाल कुमावत,किसान मोर्चा केविधायक प्रवक्ता माधव सिंह पँवार,मण्डल उपाध्यक्ष तेज सिंह चुंडावत, बाबू दास वैष्णव महामंत्री सुरेंद्र सिंह चुंडावत मंत्री गोमाराम गुर्जर शांतिलाल उपाध्याय महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा सुखवाल सीताराम शर्मा प्रहलाद सिंह चतर सिंह नारायण लाल बुनकर अनोखी लाल पालीवाल राजू जाट गणपत सिंह चारण भजन श्याम पालीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा