हम सब ने यह ठाना हे,भीलवाड़ा को पॉलिथीन मुक्त बनाना

 


भीलवाड़ा (हलचल) हम सब ने यह ठाना हे,भीलवाड़ा को पॉलिथीन मुक्त बनाना हे।इसी आशय के साथ आज संस्कृति मंदिर, अशोक नगर भवन पर अपना संस्थान की एक विशेष बैठक प्रदेश सचिव विनोद मेलाना के सानिध्य में संपन्न हुई।उन्होंने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक शहर में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चला कर विशेष रूप से पॉलिथीन मुक्त भीलवाड़ा बनाने हेतु जनजागरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।नगर उपाध्यक्ष मदन खटोड़ ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि अभियान में सभी सामाजिक,धार्मिक,महिला संगठनों आदि का सहयोग लिया जावेगा।निरंजन शर्मा के मंत्रोच्चारण से प्रारंभ बैठक में राकेश तिवाड़ी,पंकज मिश्रा, राजेश, घनश्याम सिंगीवाल, संजय सेन,राधेश्याम शर्मा, प्रहलाद चेचानी राजेश सोमानी, सुमन व्यास,किरण सेठिया,चेतना बसेर,आदि ने अपने विचार रखते हुए विद्यालयों के माध्यम से रैली,साइकल रेली,पोस्टर प्रतियोगिता,ओनलाइन अथवा ऑफलाइन कंपीटिशन, इको ब्रिक्स बनाने हेतु कार्यशालाएं,कपड़े के थैला वितरण,स्लोगन प्रतियोगिता आदि आयोजित करने हेतु सुझाव दिए।बैठक का संचालन सचिव विनोद कोठारी ने किया। अंत में कल्याण मंत्र के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना