शपथ ग्रहण करने से पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका, सोनिया गांधी पहुंची चंडीगढ़

 


चंडीगढ़ : पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ग्रहण करने से पहले सोमवार को रूपनगर गुरुद्वारे में मत्था टेका. वे सोमवार की सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे. इस बीच, खबर यह है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी चंडीगढ़ पहुंच गई हैं. टीवी न्यूज चैनल आज तक के अनुसार, चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे. इसके साथ ही, पंजाब में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. इसमें ब्रह्म मोहिंद्रा और सुखविंदर सिंह रंधावा का नाम लिया जा रहा है.

2012 में थामा कांग्रेस का दामन

चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को सोमवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. पंजाब के रूपनगर जिले के रहने वाले चन्नी वर्ष 2012 में ही कांग्रेस का दामन थामा और कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्ववाली सरकार में तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और पर्यटन तथा सांस्कृतिक मामलों के विभागों के मंत्री थे. सबसे बड़ी बात यह है कि नगर परिषद का अध्यक्ष चुने जाने के बाद से लेकर पंजाब में दलित समुदाय से पहले मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने तक चरणजीत सिंह चन्नी का पिछले दो दशकों में सियासत में लगातार कद बढ़ता गया.

सिद्धू के लिए अमरिंदर से की बगावत

चन्नी ने प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे का पक्ष लेते हुए अमरिंदर सिंह के खिलाफ तीन अन्य मंत्रियों के साथ बगावत कर दी थी. राज्य में विधानसभा चुनाव में बमुश्किल पांच महीने बचे हैं इसलिए कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में एक दलित चेहरे की घोषणा महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि दलित राज्य की आबादी का लगभग 32 फीसदी हिस्सा हैं.

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा