गाय की पूजा कर की पुत्र की लंबी आयु की कामना

 

सवाईपुर ( सावर वैष्णव ) सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, ढे़लाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, लसाड़िया, रेड़वास, कुड़ी, बोर्डियास आदि गांवों में आज महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बछ बारस का पर्व मनाया गया | निलम श्रोत्रिय, सरिता श्रोत्रिय, अंकिता श्रोत्रिय व सीमा वैष्णव ने बताया कि महिलाएं सुबह से ही सज- संवर व सोलह सिंगार कर गाय व बछड़े की पूजा अर्चना कर अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना की, महिलाएं गाय व बछड़े की पूजा अर्चना कर पैरों से मिट्टी लेकर अपने माथे पर लगाते हैं बछ बारस की कथा सुनती हैं | वही महिलाएं गाय के दूध, दही और चावल नहीं खाती हैं | धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन गाय और बछड़े की पूजा की जाती है कहते हैं कि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है और गाय की पूजा करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है ||

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना