मेष से लेकर मीन राशि तक, ज्योतिषाचार्य से जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

 

मेष- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आय को स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग हैं।

वृषभ- संयत रहें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मित्रों का सहयेाग मिलेगा। अपनी भावनाओं का वश में रखें। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मिथुन- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, लेकिन व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। 

कर्क- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। मन अशांत रहेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से सावधान रहें।

सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी पुराने मित्र के सहयोग में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। 

कन्या- संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में माता-प‍िता के  स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन फिर भी आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

तुला- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। संगीत या कला के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचें।

वृश्चिक- मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी सम्पत्ति से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाहन सुख में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढेंगे। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। मानसिक शांति रहेगी।

कुंभ- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन- धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। लाभ के अवसर मि‍लेंगे। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना