वजन कम करने के साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करती है मूंग की दाल, जानिए अन्य फायदे

 


 मूंग की दाल खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन A,B,C और E भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें पॉटेशियम, आयरन, कैल्शियम मैग्‍नीशियम, कॉपर, फोलेट, फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इस दाल में कैलोरी की बेहद कम मात्रा आपका वज़न कंट्रोल करने में बेहद असरदार है। ठंडी तासीर की यह दाल लंच से लेकर डिनर तक में कभी भी खा सकते हैं। मूंग की दाल आप प्लेन या छिलके सहित दोनों तरह गर्मी और बरसात में भी खा सकते हैं। बुखार और कब्ज के रोगियों के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद है। इस दाल के सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते है। मूंग की दाल डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाव करती है। आइए जानते हैं इस दाल को खाने के बॉडी को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है मूंग की दाल:

मूंग की दाल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इस दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम और मैग्नेशियम होता है। दाल में मौजूद फाइबर आंतों से गंदगी निकालने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करती है:

मूंग की दाल इम्यूनिटी बूस्ट करती है, साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे एसिडिटी, कब्ज, मरोड़ और अपच की समस्याओं से निजात मिलती है।

वज़न कंट्रोल करती है:

मूंग की दाल का सेवन आपका वज़न भी कंट्रोल करता है। अगर आप बढ़ते वज़न से परेशान हैं तो डाइट में हाई प्रोटीन की इस दाल को शामिल करें। हाई प्रोटीन युक्त यह दाल आपकी भूख को कम करती है और इससे वज़न कंट्रोल रहता है।

शुगर की बीमारी से बचाव करती है:

यह ऐसी दाल है जिसके नियमित सेवन से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। यह लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है जो शरीर में इंसुलिन, ब्लड शुगर और फैट लेवल कम करती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना