इन छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान देकर आप जी सकते हैं हेल्दी और लंबी लाइफ

 


जिंदगी में अगर आप कुछ अच्छी आदतों को अपना लें तो यकीन मानिए आप लंबे समय तक स्वस्थ बने रह सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से अपनी दिनचर्या बना लेते हैं और यहीं गलती हो जाती है। जब जागो तभी सवेरा वाली कहावत लाइफस्टाइल के रूल्स बनाने के लिए करें न कि इसे लाइफस्टाइल में अमल करने लग जाएं। तो हेल्दी रहने के आज हम कुछ ऐसे टिप्स आपसे शेयर करेंगे जिनकी जितनी जल्द शुरुआत कर देंगे उतना ही अच्छा रहेगा।  

1. रात में जल्दी सोना और सुबह सूरज निकलने से पहले उठने का प्रयास करें।

2. उठने के बाद कम से कम दो ग्लास गुनगुना पानी स्क्वॉट पोजीशन में बैठकर पिएं। इससे शौच के दौरान परेशानी नहीं होती। 

3. ब्रश करने के बाद आंखों पर ठंडे पानी के छीटें मारें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

4. सुबह टहलना, साइकिल चलाना, योग जो भी पॉसिबल हो, जरूर करें।

5. व्यायाम के कम से कम आधे घंटे बाद नहाएं। नहाने से पहले तेल से शरीर की मालिश करें।

 6. सुबह नाश्ते में फल और अंकुरित चीज़ों का सेवन करें। इनमें विटामिन सी होता है जो एक जरूरी न्यूट्रिएंट है।

7. भोजन के एक घंटे पहले नींबू वाला पानी ज़रूर पीएं। भोजन करने के आधे घंटे बाद एक ग्लास छाछ पिएं।

8. भोजन में नमक और मसालों का जितना कम से कम सेवन होगा उतना ही बीमारियों से बचें रहेंगे।

9. रात को सोते समय दूध में एक चम्मच घी और शहद मिलाकर पीना फायदेमंद रहता है।

10. 7- 8 घंटे की नींद शारीरिक और मानसिक तौर पर आपको एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है।

11. हफ़्ते में कम से कम दो बार अपने शरीर की मालिश करें या करवाएं. इससे रक्तसंचार बढ़ता है और शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है.

12. भोजन करने के बाद थोड़ी देर टहलें और बाईं करवट सोएं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना