कभी सोचा है, उम्र बढ़ने के साथ क्यों बढ़ने लगता है वज़न?

 

आप सभी ने यह ग़ौर किया होगा कि उम्र के साथ वज़न भी एकदम से बढ़ने लगता है। एक ऐसा समय होता था जब आप पतले दुबले होते थे, लेकिन अब कुछ न भी खाकर आपका वज़न आसानी से बढ़ जाता है। बढ़ती उम्र के साथ वज़न का बढ़ना कोई अजीब बात नहीं है। हम में से ज़्यादातर लोग इसका अनुभव करते हैं। फिर आप चाहे अब भी उतना ही खा रहे हों या उतना ही वर्कआउट कर रहे हों लेकिन फिर भी पहले के मुकाबले आपका वज़न तेज़ी से और आसानी से बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है?

स्वीडन में हुआ शोध

स्वीडन में हुए एक नए शोध के अनुसार बढ़ती उम्र के साथ वज़न बढ़ने के लिए "लिपिड टर्नओवर" ज़िम्मेदार होता है। लिपिड का मतलब है कि फैटी एसिड का टर्नओवर बढ़ती उम्र के साथ घटने लगता है। इसकी वजह से आसानी से वज़न बढ़ना शुरू हो जाता है। डाइट में आप जितनी कैलोरी लेते हैं उसके अनुसार मेहनत या एक्सरसाइज़ करने के बाद भी वज़न बढ़ जाता है।

जर्नल नेचर मेडिसिन में प्रकाशित इस अध्ययन में 54 महिला और पुरुषों को शामिल किया गया था। बढ़ती उम्र के साथ वज़न क्यों बढ़ता है, इसे समझने के लिए 13 साल तक अध्ययन में शामिल महिला-पुरुष के वसा कोशिकाओं का विश्लेषण किया गया।

शोध में क्या पता चला

इस शोध में जो मुख्य बात सामने आई वो यह थी, कि वज़न कम हो रहा हो या बढ़ रहा हो। दोनों ही स्थिति में बढ़ती उम्र के साथ वसा कोशिकाओं में लिपिड टर्नओवर में कमी आती है। शोधकर्ताओं ने बैरिएट्रिक सर्जरी कराने वाली 41 महिलाओं पर भी शोध किया। शोधकर्ता यह देखना चाहते थे कि वज़न घटाने वाली बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद लिपिड टर्नओवर में क्या बदलाव आते हैं।

बैरिएट्रिक सर्जरी कराने वाली महिलाओं में आश्चर्य जनक परिणाम देखने को मिले। जिन महिलाओं का लिपिड टर्नओवर सर्जरी से पहले कम था वो बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद बढ़ गया था और वज़न कम करने में भी वो सफल हुई थीं।

इस शोध के परिणाम इस ओर इशारा कर रहे हैं, कि हमारे शरीर की वसा कोशिकाओं में होने वाली प्रक्रियाएं, बढ़ती उम्र के साथ शरीर के वज़न को नियंत्रित करती हैं। वसा कोशिकाओं में होने वाले ये बदलाव अन्य कारकों से अलग भी हैं।"

लिपिड टर्नओवर बढ़ने से कम होता है मोटापा

अभी तक मोटापा कम करने के लिए सही डाइट और वर्कआउट को बेस्ट तरीका माना जाता था, लेकिन हाल के सालों में कुछ नए शोधों ने नए मार्ग तलाशे हैं। नए शोध के परिणाम से साफ है कि लिपिड टर्नओवर को बढ़ाकर भी वज़न घटाया जा सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज