मिनी ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, संगम यूनिर्वसिटी के दो स्टाफकर्मी घायल

 

भीलवाड़ा हलचल। भीलवाड़ा बाइपास स्थित संगम यूनिर्वसिटी के सामने एक मिनी ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोग घायल हो गये, जो यूनिर्वसिटी के स्टाफकर्मी बताये गये हैं। दोनों को अस्पताल भिजवा दिया गया। 
पुर थाने के सहायक उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने हलचल को बताया कि यूनिर्वसिटी से दो स्टाफकर्मी बाइक पर बाहर हाइवे पर आये। दोनों सड़क किनारे रुके थे, तभी तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने इन दोनों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी, जिससे कि बाइक सवार दोनों स्टॉफकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं बाइक भी बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिनी ट्रक में कपड़े की गांठें लदी हुई थी। हादसे की सूचना पर यूनिर्वसिटी स्टॉफ मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। वहीं पुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना की जानकारी ली। फिल्हाल घायलों के नाम सामने नहीं आये हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा