कांगणी में युवक ने किया जहरीली वस्तु का सेवन, हालत बिगड़ी, भीलवाड़ा रेफर

 


गंगापुर (सुरेश शर्मा) निकटवर्ती ग्राम कांगनी में युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन गंगापुर चिकित्सालय लाए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने भीलवाड़ा रेफर कर दिया।

 जानकारी सूत्रों के अनुसार कृष्णकांत पिता रमेश सालवी उम्र 21 वर्ष निवासी कांगनी ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते गेहूं में रखने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। युवक को जहरीली दवा खाते समय परिजनों ने देख लिया। उसके हाथ से जहरीली दवा की पुड़िया छीन कर फेंकी भी गई। लेकिन आधी दवा का युवक सेवन कर चुका था। हालत बिगड़ने पर परिजन गंगापुर चिकित्सालय लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाज़ुक होने पर भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मामले की सूचना गंगापुर पुलिस को दी गई। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने किया था जहरीली वस्तु का सेवन।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना