बुधवार के दिन इन राशियों की सितारों की तरह चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 


मेष- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

मिथुन- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सम्पत्ति में निवेश लाभप्रद हो सकता है। संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। 

कर्क- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढेंगे। शैक्षि‍क कार्यों में सफलता के योग हैं। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

सिंह- वाणी का प्रभाव बढ़ सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शुभ समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

कन्या- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। पिता का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार को किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

तुला- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार के विस्तार पर निवेश कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृश्चिक- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाहन सुख में कमी आ सकती है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। माता-पिता का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाइयों से वैचार‍िक मतभेद हो सकते हैं।

धनु- मन परेशान रहेगा। निराशा एवं असन्तोष भी रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। माता से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। तनाव से बचें। 

मकर- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता से धन प्राप्‍त‍ि के योग हैं। स्‍वभाव में च‍िड़च‍िड़ापन हो सकता है।

कुंभ- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के स्रोत बन सकते हैं। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा। 

मीन- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। किसी दूसरे स्थान परी जाना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन च‍िंत‍ित हो सकता है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज