खजुरिया में डीजे, घोड़े, रथ, बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब

 

गंगापुर(सुरेश शर्मा)। सहाड़ा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खजुरिया श्याम भेरूजी के मंदिर पर तीन दिवसीय रामधन के समापन पर गांव में डीजे, घोड़े, रथ, बैंड बाजा के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। विशाल शोभायात्रा में पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत, भक्तों का सैलाब उमड़ा, पांव रखने की जगह भी नसीब नहीं हुई।

भक्त रामलाल जाट, प्रकाश जाट ने बताया कि प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खजुरिया श्याम के दरबार में 60 घंटे की अखंड रामधुन का आयोजन किया गया। रामधुन का समापन शुक्रवार को हुआ। 3 दिन तक चली रामधुन में समूचे क्षेत्र के लोगों ने दर्शन का लाभ लिया। रामधुन के समापन पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अश्व, डीजे, रथ, बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में समूचे क्षेत्र के भक्त शामिल हुए। भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ के चलते गांव के मार्गों पर पांव रखने की जगह भी नसीब नहीं हुई। वही शोभायात्रा का खजुरिया श्याम के दरबार में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। हजारों की तादाद में भक्त शोभायात्रा में नाचते गाते चल रहे थे। समूचे खजुरिया गांव में गूंजे खजुरिया श्याम के जयकारे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना