स्कूल की चारदीवारी निर्माण के लि‍ये विधायक फंड से राशि आवंटि‍त

 


बिजौलियां(दीपक राठौर) माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल ने भोपतपुरा हाई स्कूल की चारदीवारी निर्माण हेतु साढ़े तीन लाख रूपए की राशि की स्वीकृति जारी की। मंगलवार को भोपतपुरा प्रवास के दौरान विधायक हाई स्कूल पहुंचे और विधायक फंड से राशि आवंटन की स्वीकृति का पत्र प्रधानाचार्य शिवचरण गुप्ता एवं विद्यालय स्टाफ को सौंपा। चारदीवारी निर्माण हेतु भोपतपुरा सचिव को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव चरण गुप्ता,समाज सेवी अमर सिंह बंजारा पस सदस्य अभिषेक सर्वा, जगदीश शर्मा, विधायक पीए मनोज सनाढ्य, वार्ड पंच मुकेश बंजारा एवं विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासी मौजूद थे। प्रधानाचार्य शिव चरण गुप्ता,विद्यालय स्टाफ तथा अभिभावकों और ग्रामवासियों ने विधायक खण्डेलवाल का आभार प्रकट कर प्रसन्नता जताई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा